संपादक , यह विज्ञप्ति आपको एशियानेट के साथ हुई व्यवस्था के अंतर्गत प्रेषित की जा रही है । इसका कोई संपादकीय उत्तरदायित्व पीटीआई का नहीं है । हस्टन , 10 मार्च । पीआर न्यूजवायर - एशियानेट । निष्कषरें से उजागर हुआ कि यूरोप , मध्यपूर्व और अफ्रीका मोटेतौर पर संसाधन की तलाश करते हैं जबकि अमेरीकी ज्ञान के हस्तांतरण की सक्षमताओं को महत्व देते हैं । एशिया प्रशांत क्षेत्र के तेल और गैस पेशेवर कार्यस्थल पर सोशल मीडिया और साझीदारी उपकरणों का उपयोग करने में उद्योग का नेतृत्व करते हैं , यह जानकारी हाल में संपन्न माइक्रोसाफ्ट कोर्प और एसेंचर सर्वेक्षण के निष्कषरें में दी गई है । सर्वेक्षण सीईआरए सप्ताह 2010 के दौरान कराया गया । इस क्षेत्र के चार उत्तरदाताओं में से तीन ने बताया कि सोशल मीडिया उपकरण उनके कार्य-प्रदर्शन को बेहतर बनाता है । :: लोगो : एचटीटीपी : डबलस्लैस . न्यूजकाम डाट काम स्लैस सीजीआई - बीआईएन स्लैस पीआरएनएच स्लैस 20000822 स्लैस एमएसएफटीलोगो :: माइक्रोसाफ्ट और एसेंचर के ‘‘तेल और गैस साझीदारी सर्वेक्षण 2010’’में अमेरीका , यूरोप , मध्यपूर्व , अफ्रीका और एशिया प्रशांत क्षेत्र के 275 पेशेवरों के बीच मतदान कराया गया । उसमें पता चला है कि एशिया -प्रशांत क्षेत्र के औद्योगिक कामगर इस व्यवसाय में मौजूद अन्य क्षेत्रों से आए कामगरों से सोशल मीडिया उपकरणों का उपयोग करने में उल्लेखनीय रूप से आगे बने हुए हैं । उन उपकरणों में तत्काल संदेश प्रेषण , विडियो कंफ्रेंसिंग , सोशल नेटव*++++++++++++++++++++++++++++र्*ंग साइट , मोबाइल फोन टेक्स्ट संदेश प्रेषण , विडियो या फोटो हिस्सेदारी और ब्लॉग्य व माइक्रो ब्लॉग्स शामिल हैं । कई बार अन्य क्षेत्रों के सहकर्मियों से दस पर एक के अंतर से आगे निकल जाते हैं । असल में , एशिया प्रशांत क्षेत्र के 37 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि सोशल मीडिया कार्यगत साझीदारी के लिए ‘‘बेहद मूल्यवान ’’ होता है । वर्ल्डवाइड आयल एंड गैस इंडस्ट्रीज के माइक्रोसाफ्ट प्रबंध निदेशक अल्ब्रेचट ‘‘अली’’ फेर्लिंग , पीएचडी ने कहा कि ‘‘ एशिया प्रशांत क्षेत्र में उर्जा की मांग के तेजी से बढते जाने से भविष्य में तेल के एजेंडा का निर्धारण होना है ताकि उत्पादनशीलता में बढोतरी को प्राप्त किया जा सके । साझीदारी में बढोतरी हो सके और अधिक कौशलपूर्ण ढंग से कार्य-संचालन को संपन्न किया जा सके । यह इस क्षेत्र के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्य है । ’’ ‘‘एशिया प्रशांत क्षेत्र के तेल और गैस पेशेवरों ने एकदम नई तकनीकों को अपनाने पर अपनी निगाहें साफतौर पर टिका रखी है ताकि उर्जा की बढती मांगों को पूरा करने में सहायता प्राप्त कर सकें । ’’ ईएमईए : यूरोप , मध्यपूर्व और अफ्रीका : में जानकारियों को तलाशने के लिए अभियान :-
यूरोप के एक तिहाई से अधिक , मध्यपूर्व और अफ्रीका : ईएमईए : के उत्तरदाताओं ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष साझीदारी करने में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक समय बिताए । हालांकि उनमें से बासठ प्रतिशत से अधिक ने कहा कि साझीदारी करने में अक्सर सटीक संसाधन खोजने में अक्षम होने से रूकावट आ जाती है जिसमें व्यक्ति और सूचनाएं दोनों शामिल हैं । ईएमईए के चार पेशेवरों में से तीन ने कहा कि सोशल मीडिया व्यवसाय के लिए मूल्यवान है और आधे से अधिक ने बताया कि वे सोशल मीडिया का उपयोग प्रारंभिक स्तर पर खोज उपकरण के रूप में करते हैं । ईएमईए के अन्य अनेक लोग व्यवसायिक मकसद से विकिज का उपयोग किसी अन्य क्षेत्र की तुलना में अधिक करते हैं । अमेरीकी कार्यबल में परिवर्तन के साथ संतुलन बिठाते है1 :- जब यह पूछा गया कि सोशल मीडिया में साझीदारी करने के लिए उन्हें सबसे मूल्यवान क्या दिखता है तो अमेरीका के कामगरों का श्रेष्ठ उत्तर यह था कि ‘जानकारियों का दास्तावेजीकरण और हस्तांतरण ।’
यह प्रतिक्रिया सभी उत्तरदाताओं में इकसठ प्रतिशत के उत्तरों से समानता रखती है जिन्होंने कहा कि ‘‘ कार्यबलों के सिकुडने या उनकी उम्र अधिक हो जाने से कौशल या प्रतिभा का अभाव ’’ उत्पन्न होना उद्योग का वैश्विक रुझान है जिससे साझीदारी करने की आवश्यकता उत्पन्न हुई है और अक्सर साझीदारी को अपनाने के लिए प्रेरित करती है । हालांकि अमेरीका के उत्तरदाताओं में चालीस प्रतिशत ने कहा कि वे वर्तमान में कार्यस्थल पर किसी सार्वजनिक या कंपनी के सोशल मीडिया उपकरण का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं । जबकि सभी क्षेत्रों के उत्तरदाताओं में से आधे ने कहा कि उनकी कंपनियां सहमत तो हैं , लेकिन इस समय सोशल मीडिया को व्यापक स्तर पर कार्यान्वित नहीं कर रही है । अमेरीका के उत्तरदाताओं में चार में से एक ने कहा कि उनकी कंपनी इन उपकरणों को अपनाने और कार्यान्वयन किए जाने के लिए खुली नहीं है । यह प्रतिक्रिया एशिया प्रशांत : चौदह प्रतिशत : और ईएमईए : सत्रह प्रतिशत : से अधिक रही । उर्जा उद्योग समूह में परामर्शदाता के पेशे में लगे एसेंचर के वरीय कार्यकारी अधिकारी जेम्स अर्नोट ने कहा कि ‘‘कंपनियों के साझीदारी तकनीकों को अपनाने में धीमा होने से रणनीतिक अवसरों को गंवा रही हैं जिससे उपकरणों का विस्तार कार्यबलों की उपयोगशीलता को बढाने , व्यवसाय को सुधारना और कार्यसंचालनगत प्रदर्शन को बेहतर बनाने में किया जा सके । उभरते बाजारों में इनके उपयोग की उंची दर से प्रदर्शित होता है कि उन कंपनियों ने कार्यबलों , कार्य-संचालनों और व्यवसायिक प्रदर्शनों के विभेदनकारी स्तर प्रदान करने के लिए नई तकनीकों को तेजी से अपना लिया है जिससे प्रतियोगिताशीलता को नया स्तर प्राप्त हुआ है । केंन्द्रीत निष्कर्ष है कि समूचे विश्व के जिन व्यक्तियों , कार्य-समूहों और टीमों ने अपनी कंपनी के भीतर साझीदारी उपकरणों के उपयोग को प्रोत्साहित करना आरंभ कर दिया है , वे संकेत करते हैं कि जानकारियों की हिस्सेदारी करने का व्यापक स्तर पर आवश्यकता है और साझीदारी से उत्पादनशीलता में वृश्दि हो सकती है ।
इससे यह भी रेखांकित होता है कि तेल और गैस उद्योग के भीतर कौशल और अनुभव की खतरनाक कमी को दूर करने में तकनीकों के उपयोग में बढोतरी हो रही है । ’’ सभी क्षेत्रों के चार उत्तरदाताओं में से तीन ने जटिल परियोजनाओं का उदाहरण दिया कि विशाल कार्यस्थल साझीदारी को संचालित करने में अग्रणी हैं । उनमें अमेरीका के इक्कीस प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वे पेचीदा परियोजनाओं का प्रबंधन करने में सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं । उससे आगे बढकर भौगोलिक आधार पर प्रतिक्रियाओं में अंतर रहे । अमेरीकी महसूस करते हैं कि प्रतियोगिता में टिके रहने के लिए नवोन्मेषों को संचालित करना आवश्यक है जिसके लिए गहरे दबाव उत्पन्न करना आवश्यक है । ऐसी प्रतिक्रिया देने वालों की संख्या 35 प्रतिशत रही । जबकि एशिया प्रशांत : 43 प्रतिशत : और ईएमईए : 34 प्रतिशत: ने कहा कि नए उपकरणों ने उन्हें प्रबंधन को लगातार या विस्तृत रिपोर्ट देने की आवश्यकता को पूरा करने में सहायता किया । कुल मिलाकर सर्वेक्षण के परिणामों ने उजागर किया कि विश्वस्तर पर लगभग 75 प्रतिशत तेल और गैस पेशेवरों ने सोशल मीडिया और कार्यस्थल पर साझीदारी करने के उपकरणों का उपयोग करने की मूल्यवत्ता को स्वीकार करते हैं । यह एक वर्ष पहले के मुकाबले 83 प्रतिशत का उछाल है । एसेंचर के बारे में :- एसेंचर एक वैश्विक प्रबंधन परामर्शदाता , तकनीकी सेवाएं और आउटसोर्सिंग कंपनी है जिसके पास ग्राहकों की सेवा में कार्यरत 176000 से अधिक लोग 120 से अधिक देशों में तैनात हैं । विभिन्न उद्योगों और व्यावसायिक कार्यकलापों के अद्विातीय अनुभवों और समन्वित सक्षमताओं को संयुक्त करने और विश्व के सर्वाधिक सफल कंपनियों के बारे में विस्तृत शोधकार्यों से संपन्न होने से एसेंचर ग्राहकों के साथ साझीदारी करता है ताकि उनको उच्च प्रदर्शनकारी व्यवसाय और सरकार बनने में सहायता प्रदान कर सके । कंपनी ने 31 अगस्त 2009 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए कुल 21.58 अरब डालर की राजस्व आमदनी का सृजन किया । इसका होम पेज है :- एचटीटीपी : डबलस्लैस डब्लूडब्लूडब्लू . एसेंचर डाट काम माइक्रोसाफ्ट के बारे में :- 1975 में स्थापित माइक्रोसाफ्ट :: नैस्डैक : एमएसएफटी :: उन साफ्टवेयरों , सेवाओं और समाधानों में विश्वस्तर पर अग्रणी है जो व्यक्तियों और व्यवसायों को अपनी पूरी क्षमता को प्राप्त करने में सहायता प्रदान करते हैं । माइक्रोसाफ्ट निर्माणों के बारे में अधिक जानकारी के लिए :- माइक्रोसाफ्ट समाचार केन्द्र :- एचटीटीपी : डबलस्लैस डब्लूडब्लूडब्लू डाट माइक्रोसाफ्ट डाट काम स्लैस प्रेसपास स्लैस प्रेसकिट्स स्लैस इंडस्ट्रीज स्लैस मैन्यूफैक्चरिंग स्लैस डिफाल्ट डाट एएसपीएक्स तेल और गैस उद्योग होम पेज :- एचटीटीपी : डबलस्लैस डब्लूडब्लूडब्लू डाट माइक्रोसाफ्ट डाट काम स्लैस आयलएंडगैस स्रोत :- माइक्रोसाफ्ट कोर्प
संपर्क :- वर्जिनिया ब्रुक्स आफ ब्रुक्स एंड एसोसिएट्स पब्लिक रिलेशंस 1 - 903 - 532 - 9714 वर्जिनिया :एैट: ब्रुक्सएंडएसोसिएट्सपीआर डाट काम
माइक्रोसाफ्ट के लिए , या वेंडी ग्रोवर आफ माइक्रोसाफ्ट 1 - 425 - 705 - 7609 वेग्रोवर :एैट: माइक्रोसाफ्ट डाट काम , या क्रिस्टाइन फिल्डस आफ एसेंचर 1 - 330 - 234 - 6406 क्रिस्टाइन डाट फिल्डस :एैट: एसेंचर डाट काम संपादकों के लिए टिप्पणी :- माइक्रोसाफ्ट के बारे में अधिक जानकारियों, समाचारों और संभावनाओं के लिए माइक्रोसाफ्ट समाचार केन्द्र को निम्नलिखित साइट पर देखें :- एचटीटीपी : डबलस्लैस डब्लूडब्लूडब्लू . माइक्रोसाफ्ट डाट काम स्लैस न्यूज वेब लिंक , टेलीफोन नंबर और शीषर्क इस विज्ञप्ति के प्रकाशन के समय सही थे , पर हो सकता है कि अब तक बदल गए हों । अतिरिक्त सहायता के लिए पत्रकारों और विष्लेषकों को माइक्रोसाफ्ट के त्वरित प्रतिक्रिया दल या संपर्क सूची के अन्य उपयुक्त व्यक्ति से संपर्क करना चाहिए । एचटीटीपी : डबलस्लैस . माइक्रोसाफ्ट डाट काम स्लैस न्यूज स्लैस कंअैक्टपीआर डाट एमएसपीएक्स एशियानेट : अमनाथ |