07 Feb 2012, 10:29 HRS IST
चेन्नई: 27°C
mostly_sunny
कोलकाता: 24°C
haze
मुंबई: 24°C
sunny
दिल्ली: 13°C
sunny
  • पटना- 60 वें अखिल भारतीय पुलिस खेल
    पटना- 60 वें अखिल भारतीय पुलिस खेल
    इलाहबाद में एनसीसी के छात्र परीक्षा देते हुए
    इलाहबाद में एनसीसी के छात्र परीक्षा देते हुए
    शिरडी में श्रीलंका के रक्षा सचिव
    शिरडी में श्रीलंका के रक्षा सचिव
    श्रीनगर-डल झील का भव्य दृश्य
    श्रीनगर-डल झील का भव्य दृश्य
PTI
PTI
Select
खबर
Skip Navigation Linksहोम प्रेस विज्ञप्ति व्याप्त प्रेस विज्ञप्ति
login
  • सबस्क्राइबर
  • यूज़र नाम
  • पासवर्ड   
  • याद रखें
ad
  • प्रेस विज्ञप्ति


स्रोत: 38690 प्रोस्टोर सिस्टम्स
श्रेणी: High Technology
इमेशन ने प्रोस्टोर सिस्टम्स और आरडीएक्स रिमूवेबल हार्ड डिस्क फार्मेट को अपनी प्रतिबद्धता का विस्तार किया
11/03/2010 2:56:46:367PM

पीडब्ल्यूआर एक पीआर नंबर 38690 प्रोस्टोर सिस्टम्स एक ओकडेल संपादक- यह विज्ञप्ति आपको एशियानेट के साथ संपन्न हुई व्यवस्था के तहत प्रेषित की जा रही है पीटीआई पर इसका कोई संपादकीय उत्तरदायित्व नहीं है
इमेशन ने प्रोस्टोर सिस्टम्स और आरडीएक्स रिमूवेबल हार्ड डिस्क फार्मेट को अपनी प्रतिबद्धता का विस्तार किया


ओकडेल, मिन. और बोल्डर, कोलोरैडो, 11 मार्च, पीआरन्यूजवायर- एशियानेट
आरडीएक्स के लिए 10 वर्ष के लाइसेंस विस्तार पर दस्तखत किया तथा प्रोस्टोर सिस्टम्स की प्रौद्योगिकी में 50 लाख डालर का निवेश किया डाटा स्टोरेज को रिमूव करने में वैश्विक अग्रणी कंपनी तथा आरडीएक्स स्टोरेज अलायंस का संस्थापक सदस्य इमेशन कारपोरेशन : एनवाईएसई, आईएमएन : ने बिजनेस बैकअप, आर्काइविंग तथा दीर्घकालीन डाटा रिटेंशन एवं प्रबंधन के लिए औद्योगिक श्रेणी के डिस्क स्टोरेज सिस्टम्स को रिमूव करने वाली अग्रणी कंपनी प्रोस्टोर सिस्टम्स के साथ मिलकर आज घोषणा की कि इमेशन ने प्रोस्टोर सिस्टम्स के साथ अपना आरडीएक्स :आर: लाइसेंस समझौता विस्तारित किया है समझौते की शर्तों के तहत इमेशन वर्ष 2020 तक आरडीएक्स रिमूवल हार्ड डिस्क सिस्टम्स की मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग तथा बिक्री का लाइसेंस रखेगी


इसके अलावा कंपनी की ओर से जाहिर की गई प्रतिबद्धता पर गौर करते हुए इमेशन ने यह भी घोषणा की है कि इसने प्रोस्टोर की प्रौद्योगिकी आगे बढ़ाने में मदद के लिए 50 लाख डालर का निवेश किया है ।
इमेशन में ग्लोबल कमर्शियल बिजनेस के मुख्य तकनीकी अधिकारी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबोध कुलकर्णी ने कहा, ‘‘छोटे तथा मंझोले कारोबारियों की लागत प्रभावी, उच्च स्तरीय स्टोरेज जरूरतों को पूरा करने वाला रिमूवल हार्ड डिस्क स्टोरेज डाटा स्टोरेज बाजार का एक तेजी से विकसित होता और महत्वपूर्ण क्षेत्र बन गया है । आरडीएक्स सिस्टम स्पष्ट रूप से रिमूवल हार्ड डिस्क स्टोरेज का औद्योगिक मानदंड बन गया है । प्रोस्टोर सिस्टम्स के साथ अपने विस्तारित लाइसेंसिंग समझौते के जरिये हम आरडीएक्स समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर रहे हैं और वैश्विक स्तर पर हमारे जो ग्राहक आरडीएक्स द्वारा प्रस्तावित डिस्क एवं टेक का साझा लाभ उठाना चाहते हैं, उनके लिए भी यह प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर रहे हैं ।


आरडीएक्स के लिए प्रोस्टोर सिस्टम्स के रोडमैप को लेकर हम काफी उत्साही हैं और अपने ग्राहकों के लिए नए आरडीएक्स की पेशकशों का विकास करने में मदद के लिए प्रौद्योगिकी में निवेश कर रहे हैं ।’’ प्रोस्टोर सिस्टम्स के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी फ्रैंक हरबिस्ट ने कहा, ‘‘आरडीएक्स की प्रगति गतिविधियां लगातार जारी है और इमेशन का इस फार्मेट में दीर्घकालीन निवेश आरडीएक्स का अधिग्रहण करने वाले उद्योग में दूसरा महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है । डेल, आईबीएम और एचपी जैसी प्रमुख ओईएम कंपनियों ने वैश्विक स्तर पर 200,000 से ज्यादा ग्राहकों को आरडीएक्स आधारित समाधान प्रदान किए हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है । डाटा स्टोरेज उद्योग में 50 वषरें से ज्यादा समय पर आधारित गहरी प्रौद्योगिकी मजबूती तथा विस्तारित वैश्विक वितरण पहुंच वाली इमेशन जैसी कंपनी प्रोटोस्टोर आरडीएक्स तथ इनफिनीवाल्ट :आर: दोनों के लिए एक उत्कृष्ट भागीदार है ।


आरडीएक्स किसी टेप का एक विकल्प है जिसमें उच्च क्षमता, मजबूत तथा रिमूवेबल 2.5 इंच का हार्ड डिस्क ड्राइव काट्रेज और यूएसबी तथा एसएटीए कनेक्शंस से जुड़ा एक डाकिंग स्टेशन शामिल होता है । आरडीएक्स के रिमूवेबल हार्ड डिस्क संचालित काट्रेज आसान और विश्वसनीय बैकअप, डाटा सिक्योरिटी और विस्तारित स्टोरेज की पेशकश करते हैं और ये 160 जीबी, 320 जीबी, 500 जीबी तथा 640 जीबी क्षमताओं में उपलब्ध हैं । इसका डाकिंग स्टेशन और काट्रेज पूरी तरह फारवर्ड तथा बैकवर्ड क्षमता से लैस हैं । डाटा को अपेक्षाकृत आसान तरीके से सुरक्षित बनाने के लिए इमेशन के आरडीएक्स सिस्टम में पुरस्कार विजेता साफ्टवेयर से लैस मजबूत आरडीएक्स प्रौद्योगिकी समाहित है । यह साफ्टवेयर चंद मिनटों में ही इनस्टाल हो जाता है और कम से कम मैनुअल प्रयास या दक्षता के जरिये तेज बैकअप, सटीक रिस्टोर और फाइल डिजैस्टर रिकवरी की आपूर्ति करता है । इसमें सरकारी प्रमाणित 256 बिट एईएस एनक्रिप्शन जैसी विशेषता भी है जिससे सुनिश्चित होता है कि संवेदनशील डाटा सुरक्षित रहेंगे ।


प्रोस्टोर इनफिनीवाल्ट एक डाटा प्रबंधन तथा रिटेंशन स्टोरेज सिस्टम प्रदान करता है जिसमें डाटा और तस्वीरों का आनलाइन, आफलाइन तथा आफसाइट स्टोरेज सुविधा देने के लिए आरडीएक्स रिमूवेबल डिस्क प्रौद्योगिकी संलग्न रहती है । प्रोस्टोर इनफिनीवाल्ट से जुड़ा साफ्टवेयर ग्राहकों को न्यूनतम संभावित मूल्य पर डाटा के सरलीकृत अनुपालन, आपदा से रक्षा और ईडिस्कवरी की पेशकश के लिए फाइलों की इनडेक्सिंग, कंप्रेसिंग, एनक्रिप्टिंग तथा डी-डुप्लीकेटिंग के दौरान डाटा की विश्वसनीयता तथा इम्युटेबिलिटी सुनिश्चित करने में सक्षम होता है ।
इमेशन आरडीएक्स और प्रोस्टोर इनफिनीवाल्ट अधिकृत वितरकों के जरिये उपलब्ध हैं । प्रोस्टोर और इमेशन ग्राहकों तथा भागीदारों के सहयोग से आरडीएक्स स्टोरेज समाधानों तथा उत्कृष्ट कार्यों की खुली साझेदारी के लिए समर्पित एक गैर-लाभकारी पेशेवर कम्युनिटी आरडीएक्स स्टोरेज अलायंस के संस्थापक सदस्य हैं । अधिक जानकारी के लिए या आरडीएक्स स्टोरेज अलायंस के साथ जुड़ने के लिए देखें एचटीटीपी : डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट आरडीएक्सस्टोरेज डाट काम


इमेशन ग्रुप के बारे में इमेशन ब्रांडेड उत्पादों की एक वैश्विक अग्रणी डेवलपर तथा मार्केटियर कंपनी है जो लोगों को डिजिटल सूचना हासिल करने, सेव रखने तथा इसका लुत्फ उठाने में सक्षम बनाती है । डिजिटल स्टोरेज उत्पादों आडियो और वीडियो इलेक्ट्रानिक्स तथा एक्सेसरीज का हमारा विश्व स्तरीय पोर्टफोलियो ग्राहकों तक एक शक्तिशाली वैश्विक वितरण नेटवर्क के जरिये पहुंचाया जाता है । हमारा लक्ष्य ठोस व्यावसायिक और उपभोक्ता व्यावसायिक कंपनी बनने का है तथा दीर्घकालीन विकास एवं लाभदेयता बनाए रखना है जिससे शेयरधारकों का मूल्य बढ़ सके । इमेशन ब्रांड के अलावा इमेशन कारपोरेशन के वैश्विक ब्रांड पोर्टफोलियो में उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक्स उद्योग का व्यापक रूप से सर्वाधिक मान्य नाम मेमोरेक्स ब्रांड भी शामिल है जो इस स्लोगन के लिए मशहूर है, ‘‘इज इट लाइव और इज इट मेमोरेक्स ? । इसके अलावा इसके साथ एक्सट्रीममैक ब्रांड भी जुड़ा हुआ है । इमेशन विश्व के एक अग्रणी रिकार्डिंग मीडिया ब्रांड टीडीके लाइफ आन रिकार्ड ब्रांड का विशेष लाइसेंसी भी है ।


इमेशन के बारे में अतिरिक्त जानकारी एचटीटीपी : डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट इमेशन डाट काम पर उपलब्ध है ।
प्रोस्टोर सिस्टम्स के बारे में प्रोस्टोर सिस्टम्स डिजिटल सूचना की लागत प्रभावी तथा दीर्घकालीन स्टोरेज के लिए औद्योगिक प्रमुख समाधान उपलब्ध कराती है । प्रोस्टोर की आरडीएक्स :आर: रिमूवेबल डिस्ट प्रौद्योगिकी अग्रणी सर्वर मैन्युफैक्चर्स डेल, एचपी, आईबीएम तथा अन्य ऐसी कंपनियों द्वारा बेची जाती है जिन्होंने संयुक्त रूप से वैश्विक स्तर के 200,000 ग्राहकों को 100 पीटाबाइट्स का निर्यात कर चुकी हैं । प्रोस्टोर इनफिनीवाल्ट :आर: डाटा तथा तस्वीरों के दीर्घकालीन रिटेंशन के लिए सर्वाधिक लागत प्रभावी स्टोरेज सिस्टम है । प्रोस्टोर इनफिनीवाल्ट आपदा से बचाव और नियमों के अनुपालन के दौरान रिटेंशन प्रबंधन को सरल बनाने के लिए सूचना प्रबंधन साफ्टवेयर, आनलाइन डिस्क तथा आरडीएक्स रिमूवेबल डिस्क का समावेश करता है । यह उत्कृष्ट स्टोरेज सिस्टम स्वास्थ्य सेवा, डाक्यूमेंट इमेजिंग, वित्तीय सेवाओं, डिजिटल वीडियो आर्काइव, सेवा प्रदाताओं तथा सरकारी बाजारों में आप्टिकल, टेप तथा डिस्क को बदल देता है ।


प्रोस्टोर सिस्टम्स के बारे में


अधिक जानकारी के लिए देखें एचटीटीपी : डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट प्रोस्टोरसिस्टम्स डाट काम या कंपनी से इन्फो एट प्रोस्टोरसिस्टम्स डाट काम या 303 565 3100 पर संपर्क करें आरडीएक्स रिमूवेबल डिस्क टेक्नोलाजी के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए देखें एचटीटीपी : डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट आरडीएक्सस्टोरेज डाट काम प्रोस्टोर सिस्टम्स, आरडीएक्स तथा इनफिनीवाल्ट, प्रोस्टोर सिस्टम्स, इंक. के पंजीकृत व्यापार चिन्ह हैं इमेशन, इमेशन लोगो, मेमोरेक्स, मेमोरेक्स लोगो, ‘इज इट लाइव ्रआर इज इट मेमोरेक्स?, तथा एक्सट्रीममैक इमेशन कार्प. और इसकी सहायक कंपनियों के व्यापार चिन्ह हैं टीडीके लाइफ आन रिकार्ड लोगो टीडीके कारपोरेशन का एक व्यापार चिन्ह है अन्य सभी ट्रेडमार्क संबंधित स्वामित्व की संपत्तियां हैं
स्रोत : प्रोस्टोर सिस्टम्स संपर्क : इमेशन कार्प. के मैरी रावलिंग्स-टेलर, 1 651 704 6796, एमजेरावलिंग्स-टेलर एट इमेशन डाट काम या चान एंड एसोसिएट्स, इंक. के कर्टिस चान, 1 714 447 4993, एक्स. 100, सीजे अंडरस्कोर चानएंडएसोस डाट काम, प्रोस्टोर सिस्टम्स के लिए पीआरन्यूजवायर- एशियानेट : रंजन रंजन पीडब्ल्यूआर18 03111408 दि

संपर्क:
मीडिया संपर्क विवरण:
 Bookmark with:   Delicious |  Digg |  Reditt |  Newsvine
    • arrow  प्रेस विज्ञप्ति
  • pti