पीडब्ल्यूआर एक पीआर नंबर 38666 कंप्यूटिंग मशीनरी एक न्यूयार्क संपादक- यह विज्ञप्ति आपको एशियानेट के साथ संपन्न हुई व्यवस्था के तहत प्रेषित की जा रही है । पीटीआई पर इसका कोई संपादकीय उत्तरदायित्व नहीं है । एसीएम का टूरिंग पुरस्कार पहला आधुनिक पर्सनल कंप्यूटर निर्माता कंपनी को दिया गया
न्यूयार्क, 9 मार्च, पीआरन्यूजवायर- एशियानेट । तीन बड़ी शोध प्रयोगशालाओं के संस्थापक सदस्य थकर ने अतीत और वर्तमान के कंप्यूटिंग में टैब्लेट पीसी और अन्य कई बड़े इनोवेशन का समावेश किया एसोसिएशन फार कंप्यूटिंग मशीनरी एसीएम ने आज वर्ष 2009 के एसीएम ए. एम. टूरिंग पुरस्कार विजेता के तौर पर चार्ल्स पी. थकर की घोषणा की । उन्हें यह पुरस्कार उनके पहले आधुनिक पर्सनल कंप्यूटर आल्टो की उत्कृष्ट डिजाइन तथा रियलाइजेशन तथा नेटवक्र्ड पर्सनल कंप्यूटर के प्रोटोटाइप के लिए दिया जा रहा है । थकर की डिजाइन, जिसे उन्होंने जेराक्स पीएआरसी : पालो आल्टो रिसर्च सेंटर : में रहते हुए बनाया है, अपने में पूर्ण, प्रत्येक डेस्क पर नेटवक्र्ड कंप्यूटर के एक नए नजरिये को दर्शाती है और उन अत्याधुनिकताओं से लैस है जो आज के माडल में मानकीकृत हैं ।
थकर ने ईथरनेट लोकल एरिया नेटवर्क में भी अपने योगदान का उल्लेख किया है जो पहले मल्टीप्रोसेर वर्कस्टेशन के अलावा संचार और साझा संसाधनों के लिए मल्टीपल कंप्यूटर को सक्षम बनाता है और आज के सर्वाधिक इस्तेमाल होने वाले पीसी के लिए प्रोटोटाइप बनाता है जिसमें डायरेक्ट यूजर इंटरैक्शन की क्षमताएं हैं । ‘‘कंप्यूटिंग में नोबेल पुरस्कार’’ के तौर पर लोकप्रिय माना जाने वाला टूरिंग अवार्ड ब्रिटिश गणितज्ञ एलेन एम. टूरिंग के नाम पर रखा गया है । इस पुरस्कार के तहत 250,000 डालर की नगद राशि तथा इंटेल कारपोरेशन और गूगल इंक. द्वारा वित्तीय समर्थन दिया जाता है । एसीएम के अध्यक्ष प्रोफेसर डेम वेंडी हाल ने कहा, ‘‘चार्ल्स थकर के योगदान को इस क्षेत्र के इतिहास में सर्वाधिक विशिष्ट कंप्यूटर सिस्टम्स इंजीनियरों में से एक की प्रतिष्ठा मिली है । टैब्लेट पीसी विकसित करने में उकी भूमिका के लिए पीसी पर उनकी आरंभिक प्रगतिशीलता से लेकर मल्टीप्रोसेसर वर्कस्टेशन के हार्डवेयर में उनके नेतृत्व तक में उनकी सराहनीय उपलब्धि ने आधुनिक कंप्यूटिंग के कार्स को काफी प्रभावित किया है ।’’
इंटेल लैब्स के उपाध्यक्ष एवं इंटेल कारपोरेशन में ही फ्यूचर टेक्नोलाजीज रिसर्च के निदेशक एंड्रयू चिएन ने कहा, ‘‘चार्ल्स थकर की आल्टो कंप्यूटर की डिजाइन आज के पर्सनल कंप्यूटर के प्रमुख तत्वों से लैस है और विश्व के सर्वाधिक प्रगतिशील उद्योगों में से एक उद्योग का मूल है जो पूरी दुनिया के लोगों को सशक्त बनाती है । हम सरलता पर केंद्रित चुक की इनसाइट स्पष्टता और लैंडमार्क सिस्टम्स की डिजाइनिंग के अतुल्य ट्रैक रिकार्ड की सराहना करते हैं जिस वजह से उन्होंने दशकों से शोध एवं उद्योग दोनों की तरक्की को गति प्रदान की है ।’’ गूगल इंक. में रिसर्च एंड स्पेशल इनिशिटिव्स के उपाध्यक्ष अल्फ्रेड स्पेक्टर ने कहा, ‘‘गूगल चार्ल्स थकर को बीसवीं सदी की सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों में से एक प्रौद्योगिकी के जन्म में उनकी उल्लेखनीय भूमिका के लिए सम्मानित करने के समारोह में शामिल होते हुए बेहद खुश है । आज हम जिस कंप्यूटिंग की शैली का लुत्फ उठाते हैं, उस शैली को उन्होंने संभव बनाया है और हम कंप्यूटर विज्ञान में निरंतर शोध को प्रोत्साहित करने के लिए एसीएम के टूरिंग पुरस्कार का प्रायोजक बनते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं ।
इसके अलावा हम उन संबंधित प्रौद्योगिकियों को भी प्रोत्साहित करते हैं जो निरंतर अपनी तरक्की पर निर्भर रहती हैं ।’’ कंप्यूटिंग हिस्ट्री के कोर्स का प्रभाव थकर ने ऐसी प्रौद्योगिकी की रचना और उसमें मदद की है जिस पर पीसी कारोबार की मूल इमारत खड़ी की जा सकती है । वर्ष 1974 में विकसित आल्टो कंप्यूटर बिटमैप : टीवी जैसा : डिस्प्ले से जुड़ा है जो व्हाट यू सी इज व्हाट यू गेट : डब्ल्यूवाईएसआईडब्ल्यूवाईजी : एडिटर्स सहित आधुनिक ग्राफिकल यूजर इंटरफेस :जीयूआई: को सक्षम बनाता है । ये अवयव पिछले दो दशक के दौरान कंप्यूटिंग पर हावी रहे हैं । थकर वर्ष 1973 में पेश ईथरनेट लोकल एरिया नेटवर्क ‘‘इंटरकनेक्शन फैब्रिक’’ के सह-आविष्कारक रहे हैं जो एक-दूसरे से जुड़े वर्कस्टेशन, प्रिंटर, स्कैनर, फाइल सर्वर और संवाद के लिए माडल जैसे मल्टीपल डिजिटल डिवाइस की अनुमति प्रदान करता है । आज का ईथरनेट मूल वर्जन से हजारों गुणा तेज है और यह सर्वश्रेष्ठ लोकल एरिया नेटवर्*ंग प्रौद्योगिकी बन गया है ।
डिजिटल इक्विपमेंट कारपोरेशन के सिस्टम रिसर्च सेंटर में थकर ने फायरफ्लाई मल्टीप्रोसेसर वर्कस्टेशन का डिजाइन तैयार किया है जो मौजूदा बहुकेंद्रित विश्व में नई प्रासंगिकता का इनोवेशन है । ये सिस्टम्स अंतर्निहित वास्तुकला, नेटवर्क सिस्टम्स, डिजिटल सिगनल प्रोसेसिंग, ग्राफिक्स और विशेष प्रभाव के अनुप्रयोगों के साथ कई डोमेन पर उत्पादनशीलता में सुधार लाने तथा प्रदर्शन फायदे निर्मित करने के लिए इनकी क्षमता में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जाते हैं । थकर वर्ष 1997 में माइक्रोसाफ्ट रिसर्च को इसकी माइक्रोसाफ्ट रिसर्च कैंब्रिज लैबोरेटरी की स्थापना में मदद के लिए इससे जुड़ गए जहां उन्होंने पहले प्रोटोटाइप की डिजाइन की देखरेख का भी जिम्मा निभाया जिस पर आज के ज्यादातर टैब्लेट पीसी आधारित हैं । पीसी हार्डवेयर प्लेटफार्म में सर्वाधिक महत्वपूर्ण हाल की तरक्की के तौर पर वर्णित यह कंपनी अपेक्षाकृत तेज और सर्वाधिक शक्तिशाली आपरेशन में सक्षम है और यह यूजर्स के साथ सीधे संपर्क बनाने के लिए मूल रूप से नई क्षमताओं की पेशकश करती है जो कंप्यूटिंग की मुख्यधारा का सबसे तेज हिस्सा बनती जा रही है ।
बाजार में उत्पाद के प्रसार में मदद के लिए टैब्लेट पीसी की टीम से जुड़ने के बाद वह वर्ष 2005 में फिर से माइक्रोसाफ्ट रिसर्च में लौट आए और फिलहाल माइक्रोसाफ्ट के सिलीकान वैली परिसर में कंप्यूटर संरचना शोध से जुड़े हुए हैं । पृष्ठभूमि थकर ने बड़े पैमाने पर प्रकाशन कराया है और कंप्यूटर सिस्टम्स तथा नेटवरग में 29 पेटेंट का स्वामित्व रखते हैं । वह यूनिवर्सिटी आफ कैलिफोर्निया बार्कले के कंप्यूटर साइंस विभाग के विशेष छात्र रह चुके हैं जहां उन्होंने भौतिक शास्त्र में बी. एस. की डिग्री हासिल की । वह स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी :ईटीएच: में डाक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किए गए हैं और एसीएम तथा कंप्यूटर हिस्ट्री म्यूजियम के फेलो हैं । वह अमेरिकन एकेडमी आफ आर्ट्स एंड साइंसेज तथा यू. एस. नेशनल एकेडमी आफ इंजीनियरिंग के भी सदस्य हैं । आल्टो के विकास के लिए थकर : बटलर लैंपसन तथा राबर्ट टेलर के साथ : ने 1984 का एसीएम साफ्टवेयर सिस्टम अवार्ड प्राप्त किया है ।
वर्ष 2004 में : लैंपसन, टेलर तथा एलेन के के साथ : उन्हें पहले नेटवक्र्ड पर्सनल कंप्यूटर के विकास के लिए चार्ल्स स्टार्क ड्रैपर पुरकार से सम्मानित किया गया । वर्ष 2007 में वह आईईईई के जान वोन न्यूमैन मेडल भी हासिल कर चुके हैं । एसीएम वर्ष 2009 का ए. एम. टूरिंग पुरस्कार 26 जून को सीए स्थित सान फ्रांसिस्को में इसके अवार्डस बैंकट में दिया जाएगा । एसीएम ए. एम. टूरिंग अवार्ड के बारे में ए. एम. टूरिंग अवार्ड ब्रिटिश गणितज्ञ एलेन एम. टूरिंग के नाम पर रखा गया है जिन्होंने गणित की बुनियाद और कंप्यूटिंग की सीमाओं की बुनियाद रखी और साथ ही दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन एनिग्मा साइफर के अलायड क्रिप्टनएनलिसिस में योगदान करने वाले प्रमुख व्यक्ति रहे हैं । वर्ष 1966 में शुरुआत के साथ ही टूरिंग अवार्ड ऐसे कंप्यूटर वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को दिए जाते हैं जिन्होंने ऐसे सिस्टम्स का निर्माण किया है और सैद्धांतिक बुनियाद रखी है जिससे सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग विकसित हुआ है ।
अधिक जानकारी के लिए एचटीटीपी : डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट एसीएम डाट ओआरजी, अवार्डस, टीअवार्ड डाट एचटीएमएल पर जाएं एसीएम के बारे में एसोसिएशन फार कंप्यूटिंग मशीनरी एचटीटीपी : डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट एसीएम डाट ओआरजी, एसीएम विश्व का सबसे बड़ा शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक कंप्यूटिंग समुदाय है जो कंप्यूटिंग शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और पेशेवरों को एकजुट करता है ताकि वे इस क्षेत्र की चुनौतियों से निपट सकें और बातचीत के लिए प्रेरित हो सकें तथा संसाधनों की साझेदारी कर सकें । एसीएम अपनी ठोस नेतृत्व क्षमता, सर्वोच्च मानदंड को बढ़ावा देने, और तकनीकी उत्कृष्टता को मान्यता प्रदान करने के जरिये कंप्यूटिंग प्रोफेशन के सामूहिक आवाज को बुलंद करती है । एसीएम आजीवन शिक्षा, कैरियर विकास तथा प्रोफेशनल नेटवरकिंग के लिए अवसर प्रदान करते हुए अपने सदस्यों के पेशेवर विकास में सहयोग करती है । स्रोत : एसोसिएशन फार कंप्यूटिंग मशीनरी संपर्क : एसोसिएशन फार कंप्यूटिंग मशीनरी के वर्जीनिया गोल्ड, 1 212 626 0505, वीगोल्ड एट एसीएम डाट ओआरजी पीआरन्यूजवायर- एशियानेट : रंजन रंजन पीडब्ल्यूआर36 03091436 दि
|