पीडब्ल्यूआर एक पीआर नंबर 38664 फार्मिकरी एक लंदन संपादक- यह विज्ञप्ति आपको एशियानेट के साथ संपन्न हुई व्यवस्था के तहत प्रेषित की जा रही है । पीटीआई पर इसका कोई संपादकीय उत्तरदायित्व नहीं है । फार्मिकरी ने माइक्रोसाफ्ट आफिस कम्युनिकेशंस सर्वर 2007 आर2 ग्रुप चैट के लिए विश्व का पहला मोबाइल ग्राहक पेश किया
लंदन, 10 मार्च, पीआरन्यूजवायर- एशियानेट । - फार्मिकरी मोबाइल चैट उपभोक्ताओं को चलते-फिरते समयबद्ध तथा प्रभावीशाली तरीके से सूचनाओं की साझेदारी तथा प्राप्ति की सुविधा प्रदान करता है । प्रमुख सिस्टम्स इंटीग्रेशन तथा साफ्टवेयर समाधान प्रदाता कंपनी फार्मिकरी ने आज विश्व का पहला निश्चित रियल-टाइम उद्यमी मोबाइल क्लाइंट पेश करने की घोषणा की जिसे माइक्रोसाफ्ट आफिस कम्युनिकेशंस सर्वर 2007 आर2 ग्रुप चैट की सशक्त विशेषताओं के विस्तार और पूरक के तौर पर विशेष रूप से डिजाइन किया गया है । फार्मिकरी मोबाइल चैट उपभोक्ताओं को आफिस कम्युनिकेशंस सर्वर ग्रुप चैट का इस्तेमाल करते हुए अपनी टीमों के साथ पूरी तरह जुड़े रहने की सुविधा प्रदान करता है ताकि वे समयबद्ध और प्रभावी तरीके से सूचनाओं की साझेदारी तथा प्राप्ति कर सकें ।
इसके जरिये उपभोक्ता चलते-फिरते हुए फोन तथा ईमेल के इस्तेमाल और अपने से जुड़ी लागत में भी कमी ला सकते हैं । फार्मिकरी में रणनीतिक यूनिफाइड कम्युनिकेशंस के सलाहकार गैविन एडम कहते हैं, ‘‘अनौपचारिक ज्ञान संबंधी चर्चाएं प्रत्येक कारोबार का फैब्रिक मानी जाती हैं । लेकिन ऐसी सूचनाओं की कीमत एक सीमित समय तक ही रहती है । ताजा जानकारी की प्राप्ति तभी हो पाती है जब प्रत्येक व्यक्ति खबर को पुराना तथा असल में मूल्यहीन बना देते हैं । इसके अलावा आज के नियामक माहौल में आडिट ट्रेल्स लगातार बाध्यकारी होते जा रहे हैं, ऐसे में ऐसी संचार श्रृंखलाओं का निर्माण मुश्किल हो सकता है । फार्मिकरी मोबाइल चैट सूचनाओं का संग्रह, सामान्यीकरण तथा इनकी साझेदारी करता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि चलते-फिरते हुए भी टीमें लगातार संपर्क में हैं और इनका अनुसरण करती हैं ।’’ फार्मिकरी मोबाइल चैट ब्लैकबेरी सहित मोबाइल डिवाइस की एक रेंज के लिए माइक्रोसाफ्ट आफिस कम्युनिकेशंस सर्वर 2007 आर2 ग्रुप चैट को एक निरंतर एंड यूजर अनुभव प्रदान करता है ।
इसके अतिरिक्त मोबाइल प्लेटफार्मों की घोषणा जल्द ही की जाएगी । जेनेरिक आपरेशनल सेटिंग्स में प्रतिबंधित होने के बजाय मोबाइल चैट को किसी संगठन के मौजूदा ग्रुप चैट माहौल के प्रतिरूप के तौर पर कस्टमाइज किया जा सकता है जिसका मतलब है कि यूजर्स जिस इंटरफेस से अच्छी तरह वाकिफ हो चुके हैं, उसके जरिये संपर्क कायम रख रहे हैं । मोबाइल चैट आफिस कम्युनिकेशंस सर्वर डेस्कटाप से जुड़ी सूचना साझेदारी, विषय आधारित, मल्टी-पार्टी चर्चाएं जारी करता है और इन्हें मोबाइल माहौल में लागू करता है - ताकि किसी भी समय समग्र, सुरक्षित संचार सुनिश्चित हो सके । यूजर्स उपलब्धता प्रदर्शित करने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं और इसमें भागीदारी के लिए चैट रूम तथा सक्रिय चर्चाओं की एक सूची देख सकें । टेक्स्ट, वेब-लिंक या फाइल अटैचमेंट के रूप में मौजूद सूचनाओं का साझा किया जा सकता है जब मैसेज हिस्ट्री से यूजर्स को पूर्ववर्ती चैट मैसेज पढ़ने की सुविधा मिलती है ।
माइक्रोसाफ्ट कारपोरेशन में यूनिफाइड कम्युनिकेशंस उत्पाद प्रबंधन के निदेशक यांशी स्मिथ ने कहा, ‘‘माइक्रोसाफ्ट अपने आफिस कम्युनिकेशंस सर्वर 2007 आर2 में ग्रुप चैट के इस्तेमाल का सहयोग देने के फार्मिकरी के निरंतर प्रयासों को देखकर काफी खुश है । टीम की बातचीत किसी भी कारोबार में सूचनाओं की साझेदारी का एक अहम हिस्सा है और फार्मिकरी कर्मचारियों की बातचीत को विस्तारित करने के लिए इसे संभव बना रही है, भले ही कर्मचारी किसी दौरे पर हों ।’’ मोबाइल माहौल में ग्रुप चैट विस्तारित करने की चाह रखने वाले संगठन विशेष जानकारी तथा नमूना देखने के लिए कृपया संपर्क करें इन्फो एट फार्मिकरी डाट नेट फार्मिकरी लिमिटेड के बारे में एचटीटीपी : डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट फार्मिकरी डाट नेट इस विज्ञप्ति में दिए गए सभी उत्पाद और कंपनियों के नाम संबंधित स्वामित्व के व्यापार चिन्ह हो सकते हैं । स्रोत : फार्मिकरी लिमिटेड पीआरन्यूजवायर- एशियानेट : रंजन रंजन पीडब्ल्यूआर10 03101317 दि |