संपादक , यह विज्ञप्ति आपको एशियानेट के साथ हुई व्यवस्था के अंतर्गत प्रेषित की जा रही है । इसका कोई संपादकीय उत्तरदायित्व पीटीआई का नहीं है । सिनसिन्नाटी , 4 मार्च । पीआर न्यूजवायर - एशियानेट । कंपनी के एशिया - प्रशांत क्षेत्र में लगातार निवेश ने ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए उसकी वैश्विक उपस्थिति को विस्तार दिया । अग्रणी वैश्विक संपूर्ण सेवा क्लीनिकल शोध संगठन केन्डल :: नैस्डैक : केएनडीएल :: ने आज घोषणा किया कि कंपनी को अहमदाबाद - गांधीनगर नोलेज कारिडोर में निर्माणाधीन विशेष आर्थिक क्षेत्र :सेज: में नया कार्य संचालन - केन्द्र को विकसित करने के काम को जारी रखने के लिए भारतीय अधिकारियों का अनुमोदन मिल गया है । सेज के भीतर यह नया केन्द्र केंडल के लिए एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक निवेश का प्रतिनिधित्व करता है । यह एशिया प्रशांत क्षेत्र में ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के कंपनी की प्रतिबध्दता को प्रदर्शित करता है । नई इकाई के मध्य अप्रैल में कार्यरत होने की संभावना है । वरीय उपाध्यक्ष और मुख्य कार्य संचालन अधिकारी स्टीफन कटलर, पीएचडी ने कहा कि ‘‘ समूचे एशिया प्रशांत क्षेत्र में निरंतर विस्तार करना केंडल के भविष्यगत विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है । क्षेत्र में हमारी बढी हुई क्षमता हमें अपने ग्राहकों की बढती मांगों को बेहतर ढंग से पूरा करने की सुविधा प्रदान करेगी जो भारत के तेजी से विस्तार लेते उच्च गुणवत्तापूर्ण बायोफार्मासियूटिकल्य सक्षमताओं के लाभ उठाना चाहते हैं । नया सेज कार्यसंचालन केन्द्र हमारे ग्राहकों को अपने किस्म की बेहतरीन सेवा प्रदान करने के लिए एकदम उपयुक्त स्थिति में है जो अपने क्लीनिकल विकास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उच्च-गुणवत्तापूर्ण , नवाचारी और किफायती समाधान पाना चाहते हैं । ’’ सेज संचालन केन्द्र हाई-एंड व उत्कृष्टता का विश्वस्तरीय केन्द्र होगा । जिसका ध्यान क्लीनिकल डाटा प्रबंधन , चिकित्सा विषयों पर लेखन , फार्मा कोविजिलेंस - सुरक्षा , बायो स्टैटिस्टिक्स - प्रोग्रामिंग और अन्य जानकारी प्रसंस्करण से संबंधित सेवाओं की गुणवत्तापूर्ण सुपुर्दगी पर केन्द्रीत होगा । इन क्लीनिकल सहायता सेवाओं का एक स्थान पर एकीकरण किया जाएगा जो इस क्षेत्र के लिए कार्यकुशल संचालन केन्द्र प्रदान करेगा । केंडल के सेज कार्य-संचालन केन्द्र में आरंभ में लगभग 50 सहयोगी रखे जाएगे और कुछ दिनों के भीतर इस संख्या को बढकर करीब 300 सहयोगी तक पहुंच जाने की अपेक्षा की जाती है । यह इकाई अगर आवश्यक हो तो ग्राहकों की मांगों को पूरा करने के लिए अतिशीघ्र विस्तार करने की स्थिति में है । इस इकाई की भौगोलिक स्थिति भी अनोखी है । यह स्थान अनेक विश्वविद्यालयों के साथ ही आधुनिक शहर अहमदाबाद के काफी निकट स्थित है । जिससे उच्च तकनीकी योग्यताधारी कार्यबल को तैयार करने और उसे विस्तार देने के लिए बडी संख्या में बेहतरीन प्रतिभाएं आसानी से उपलब्ध हैं । तेजी से परिपक्वता प्राप्त करने भारतीय बाजार में केंडल का विस्तार वैश्विक क्लीनिकल शोध बाजार में इस देश के बढते महत्व को प्रतिबिंबित करता है । एक अरब से अधिक लोगों के साथ-साथ उभरती और उन्नत होती शोध अधिसंरचनाएं , कुशल और विकसित होती नियामक सेटिंग , सहयोगपुर्ण बौध्दिक संपदा कानून , चिकित्सकीय पेशेवरों की बडी संख्या और स्थापित शोध कार्यकलापों के बदौलत भारत क्लीनिकल शोधकर्यों में तेजी से वैश्विक शक्ति बन रहा है । विष्लेषणकर्ता प्रक्षेपित करते हैं कि 2012 तक एफडीए नियंत्रित सभी परीक्षणों में 65 प्रतिशत से अधिक संयुक्त राज्य से बाहर कराए जाएगे । यह भारतीय बायो टेक्नोलाजी बाजार में प्रतिबिंत होता है जिसके 30 प्रतिशत की वाषिर्क विकास दर की चक्रवृध्दि दर से विकसित होगी और भारतीय सीआरओ बाजार के 49 प्रतिशत वाषिर्क दर से विकसित होने की अपेक्षा की जाती है । केंडल वर्तमान में समूचे एशिया - प्रशांत क्षेत्र में स्थित कार्यालयों से कार्य-संचालन करता है । उसके कार्यालय भारत के अहमदाबाद व नईदिल्ली , चीन के बीजिंग , हांगकांग और शंघाई , मलेशिया के कुआलालंपुर , थाईलैंड के बैंकाक , फिलिपिन्स के मनीला , सिंगापुर और आस्ट्रेलिया के सिडनी व मेलबोर्न में स्थित हैं । केंडल के बारे में :- केंडल इंटरनेशनल इंक :नैस्डेक : केएनडीएल :: एक अग्रणी वैश्विक क्लीनिकल शोध संगठन है जो विश्व के बायो-फार्मासियुटिकल्स उद्योग के लिए क्लीनिकल विकास सेवाओं के आरंभ से आखिरी चरण तक की पूरी श्रृंखला प्रदान करता है । हमारा ध्यान ऐसे नवाचारी समाधानों पर केन्द्रीत है जो हमारे ग्राहकों के लिए चक्रण काल को घटाते हैं और बाजार में जीवन संवध्र्दित करने वाली औषधियों की सुपुर्दगी को गतिप्रदान करते हैं ताकि विश्वभर के मरीजों को लाभ पहुंचा जा सके । समूची दुनिया में चरण 1 - 4 सेवाओं के सबसे बडा वैश्विक प्रदाता के रूप में हम 100 से अधिक देशों में फैले अनुभवों को प्रदान करते है । साथ ही अपने ग्राहकों के क्लीनिकल विकास चुनौतियों केा पुरा करने के लिए उद्योग-अग्रणी मरीज पहुंच और अवरोधन सक्षमताओं तथा व्यापक चिकित्सकीय विशेषज्ञता भी प्रदान करता है । अतिरिक्त जानकारी और निवेशक किट अनुरोध करने पर केंडल , 441 वाइन स्ट्रीट , सुइट 500 , सिनासिन्नाटी , ओएच 45202 के पास मिल सकते हैं । उन्हें कंपनी के वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं । एचटीटीपी : डब्लूडब्लूडब्लू . केंडल डाट काम भविष्यन्मुखी वक्तव्य इस समाचार विज्ञप्ति में कतिपय वक्तव्य और जानकारियां ऐसी हैं जिन्हें फेडरल सिक्युरिटीज एक्ट और प्राइवेट सिक्योरिटीज लिटिगेशन रिफार्म एक्ट आफ 1995 के अंतर्गत भविष्यन्मुखी वक्तव्य कहा जा सकता है और केंडल की चाहत है कि उन भविष्यन्मुखी वक्तव्यों को चेतावनीपूर्ण वक्तव्य के वर्ग में रखा जा सकता है । वैसे सभी भविष्यन्मुखी वक्तव्यों जिसमें भारत के अहमदाबाद में विशेष आर्थिक क्षेत्र के अंतर्गत कार्य-संचालन केन्द्र खोलने के बाद के रुझान शामिल हैं । वे मोटेतौर पर प्रबंधन की अपेक्षाओं पर आधारित हैं ।र इन भविष्यन्मुखी वक्तव्यों के साथ अनेक प्रकार के ज्ञात , अज्ञात जोखिम , अनिश्चितताएं और अन्य कारक जुडे हुए हैं । जिनकी वजह से कंपनी के वास्तविक परिणाम , प्रदर्शन या उपलब्धियां उससे भिन्न हो सकते हैं जो इन भविष्यन्मुखी वक्तव्यों में दी गई हैं या जो उन वक्तव्यों के अभिप्रेत हैं । इन जोखिमों और अनिश्चितताओं को समय समय पर केंडल की ओर से फार्म 10-के पर तैयार केंडल की वाषिर्क रिपोर्ट के साथ ही कंपनी की ओर से एसईसी के पास समर्पित दस्तावेजों में उल्लेखित किया गया है । इस समाचार विज्ञप्ति में समाहित सभी बातें एकदम ताजा है और 3 मार्च 2010 की स्थिति को अभिव्यक्त करती हैं । इस समाचार विज्ञप्ति में समाहित भविष्यन्मुखी वक्तव्यों को अद्यतन बनाने की कोई जिम्मेवारी कंपनी स्वीकार नहीं करती जिससे वास्तविक परिणामों के भिन्न होने या कंपनी की अपेक्षाओं में परिवर्तन होने की पुष्टि की गई हो । स्रोत :- केंडल इंटरनेशनल इंक
संपर्क :- माइकल लॉवसन निवेशक 1 - 513 - 763 - 1992 या लोरी डोरेर मीडिया 1 - 513 - 345 - 1685
एशियानेट : अमरनाथ |