पीडब्ल्यूआर एक पीआर नंबर 41075 तियानफू एक चेंगदू संपादक- यह विज्ञप्ति आपको एशियानेट के साथ संपन्न हुई व्यवस्था के तहत प्रेषित की जा रही है । पीटीआई पर इसका कोई संपादकीय उत्तरदायित्व नहीं है । तियानफू साफ्टवेयर पार्क ने एशिया में प्रमुख साझा सेवा और आउटसोसिर्ंग के सम्मेलन की मेजबानी की
चेंगदू, चीन, 2 सितंबर, पीआरन्यूजवायर- एशिया- एशियानेट । चीन का एक विश्व स्तरीय प्रोफेशनल साफ्टवेयर पार्क तियानफू साफ्टवेयर पार्क चीन के साथ मिलकर 8-10 सितंबर 2010 को पश्चिमी चीन के सबसे बड़े शहर चेंगदू में एशिया के एक प्रमुख शेयर्ड सर्विस एंड आउटसोर्सिंग सम्मेलन की मेजबानी करेगा । इस सम्मेलन में 150 से ज्यादा प्रोफेशनल चीन के एसएससी-बीपीओ लैंडस्केप में मौजूदा परंपराओं के बारे में सीखने के लिए हिस्सा लेंगे ताकि एसएससी-बीपीओ सिस्टम आटोमेशन, कार्यप्रणाली एकीकरण और प्रक्रिया कार्यकुशलता का व्यापारिक ज्ञान हासिल कर सकें । चेंगदू में साझा सेवा और आउटसोर्सिंग उद्योग ने हाल के दो वषरें में बड़ी तेजी से तरक्की की है । इसका श्रेय इसके विशाल प्रतिभा समूह और प्रतिस्पर्धी संचालन लागत को जाता है और यह बिजनेस प्रोसेस के लिए एक प्रमुख आफशोर केंद्र बनता जा रहा है । चेंगदू में 42 कालेज और विश्वविद्यालय हैं जहां से प्रति वर्ष 100,000 नए ग्रैजुएट रोजगार के बाजार में प्रवेश करते हैं । चेंगदू तियानफू साफ्टवेयर पार्क के डिप्टी जनरल मैनेजर विक्टर जानसन ने कहा, ‘‘अक्टूबर 2009 में अपने पार्क में मियस्र्क द्वारा अपनी साझा सेवा के केंद्र स्थापित करने के बाद से कर्मचारियों की कुल संख्या 1,800 पहुंच गई है ।’’ विक्टर ने कहा, ‘‘मियस्र्क, मेनुलाइफ, सीमेन्स, सिस्को तथा जीई जैसी कंपनियां पिछले वर्ष यहां स्थापित हुई हैं और इन मिसालों को देखते हुए उद्योगों और कर्मचारियों की संख्या पिछले 18 महीनों के अंदर दोगुनी हो गई है । 150 से अधिक कंपनियां वर्तमान में हमारे पार्क में 20,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रही हैं । हम अभी भी बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए विस्तार जारी रखे हुए हैं । हमारे पार्क का कुल नियोजित निर्माण क्षेत्र 22 लाख वर्गमीटर में फैला हुआ है जबकि 790,000 वर्गमीटर पर पहले से संचालन कार्य किया जा रहा है ।’’ ग्लोबल सर्विस का कहना है, ‘‘ चेंगदू चीन का सर्वाधिक कम खर्चीला प्रभावी केंद्र है । चेंगदू के आईटी और आईटी से जुड़े उद्योगों में औसत पारिश्रमिक बीजिंग तथा शंघाई की तुलना में आधे से भी कम पड़ता है जबकि विक्टर ने यह भी कहा कि ‘‘हमारे पार्क में दफ्तर का किराया पहले टीयर वाले शहरों की तुलना में एक तिहाई से लेकर 20 प्रतिशत ही बैठता है ।’’ चीन में अमेरिकी चैंबर आफ कामर्स द्वारा जारी वर्ष 2010 के अमेरिकन बिजनेस श्वेतपत्र के मुताबिक, ‘‘चेंगदू चीन का शीर्ष निवेश केंद्र बन गया है । इस शहर में ग्लोबल 500 के 175 उद्योग पहले से संचालित हो रहे हैं ।’’ चेंगदू तियानफू साफ्टवेयर पार्क के बारे में चीन में साफ्टवेयर विकास और सर्विस आउटसोर्सिंग उद्योग के लिए एक बड़ा आधार तियानफू साफ्टवेयर पार्क बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए पसंदीदा केंद्रों में से एक बन गया है । इसके अलावा यह पार्क घर और विदेशों से प्रसिद्ध साफ्टवेयर एवं सेवा आउटसोर्सिंग उद्योगों के लिए भी पसंदीदा केंद्र बन गया है । संपर्क : विक्टर जानसन 86 28 8533 0062 विक्टरजानसन एट तियानफूसाफ्टवेयरपार्क डाट काम स्रोत : चेंगदू तियानफू साफ्टवेयर पार्क कंपनी, लिमिटेड पीआरन्यूजवायर- एशिया- एशियानेट : रंजन रंजन पीडब्ल्यूआर4 09021513 दि |