07 Feb 2012, 10:42 HRS IST
चेन्नई: 27°C
mostly_sunny
कोलकाता: 24°C
haze
मुंबई: 24°C
sunny
दिल्ली: 13°C
sunny
  • पटना- 60 वें अखिल भारतीय पुलिस खेल
    पटना- 60 वें अखिल भारतीय पुलिस खेल
    इलाहबाद में एनसीसी के छात्र परीक्षा देते हुए
    इलाहबाद में एनसीसी के छात्र परीक्षा देते हुए
    शिरडी में श्रीलंका के रक्षा सचिव
    शिरडी में श्रीलंका के रक्षा सचिव
    श्रीनगर-डल झील का भव्य दृश्य
    श्रीनगर-डल झील का भव्य दृश्य
PTI
PTI
Select
खबर
Skip Navigation Linksहोम प्रेस विज्ञप्ति व्याप्त प्रेस विज्ञप्ति
login
  • सबस्क्राइबर
  • यूज़र नाम
  • पासवर्ड   
  • याद रखें
ad
  • प्रेस विज्ञप्ति


स्रोत: 40964 मेनिकान
श्रेणी: High Technology
सिंगापुर के पूर्व ईडीबी आफिसर च्यू ह्वी योंग मेनिकान के साथ स्पेशल प्रोजेक्ट्स के चीफ के तौर पर जुड़े और मेनिकान इससे अपने वैश्वीकरण की गति में तेजी
02/09/2010 2:26:38:463PM

पीडब्ल्यूआर एक पीआर नंबर 40964 मेनिकान एक नागोया संपादक- यह विज्ञप्ति आपको एशियानेट के साथ संपन्न हुई व्यवस्था के तहत प्रेषित की जा रही है पीटीआई पर इसका कोई संपादकीय उत्तरदायित्व नहीं है
सिंगापुर के पूर्व ईडीबी आफिसर च्यू ह्वी योंग मेनिकान के साथ स्पेशल प्रोजेक्ट्स के चीफ के तौर पर जुड़े और मेनिकान इससे अपने वैश्वीकरण की गति में तेजी लाएगी


नागोया, जापान, 1 सितंबर, क्योदो जेबीएन- एशियानेट
मेनिकान कंपनी, लिमिटेड : मेनिकान : ने नागोया जापान स्थिति कंपनी के मुख्यालय में स्पेशल प्रोजेक्ट्स के चीफ के तौर पर च्यू ह्वी की नियुक्ति की घोष्ज्ञणा की है नागोया में रहते हुए च्यू कंपनी के वैश्वीकरण में सहयोग के लिए बाहरी संबंधों को मजबूत करने के साथ साथ मेनिकान की आंतरिक प्रक्रियाओं की अपडेटिंग तथा विस्तार के लिए जिम्मेदार होंगे
च्यू ने अपने कैरियर की शुरुआत सिंगापुर इकोनामिक डेवलपमेंट बोर्ड : ईडीबी : के साथ की थी
ईडीबी के साथ अपने नौ वषरें के कार्यकाल के दौरान च्यू विभिन्न हाई-टेक उद्योगों : प्रेसिशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स तथा इन्फार्मेशन-कम्युनिकेशंस एंड मीडिया क्लस्टर्स : में महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी निभा रहे थे च्यू ने ईडीबी के सेंटर डायरेक्टर के तौर पर ओसाका, जापान में भी तीन साल बिताए हैं और यहां उन्होंने पश्चिमी जापान को कवर करते हुए इलेक्ट्रानिक्स, बायोमेडिकल साइंस, प्रेसिशन इंजीनियरिंग, केमिकल्स, फूड एंड वाटर ट्रीटमेंट सहित विविधतापूर्ण क्षेत्रों से निवेश को आकषिर्त किया
जापान में वर्ष 2006 से 2009 तक काम करते हुए च्यू ने रिपब्लिक आफ सिंगापुर, ओसाका के कंसुलेट-जनरल आफिस में कंसुल के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पश्चिमी जापान में सिंगापुर वासियों का प्रतिनिधित्व किया और पश्चिमी जापान औद्योगिक समुदाय के साथ मजबूत संबंध स्थापित किए
च्यू ने यूनिवर्सिटी आफ टोक्यो से प्रेसिशन इंजीनियरिंग में बैचलर आफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है
उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से आप्टिक्स एंड आप्टोइलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर आफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है वह अंग्रेजी, चाइनीज तथा जापानी लैंग्वेज में कुशल हैं
च्यू ने कहा, ‘‘मेनिकान टीम के साथ जुड़ते हुए मैं बेहद रोमांचित हूं मेनिकान ने हाल के वषरें में कई प्रमुख अधिग्रहण किए हैं और एक टेक्नोलाजी कंपनी के तौर पर हमारी ताकत की बदौलत नए उत्पाद विकसित कर रही है मेनिकान के कारपोरेट इतिहास में एक बेहद आकषर्क तथा महत्वपूर्ण बिंदु पर पहुंचते हुए मैं मेनिकान को एक वैश्विक उद्योग में परिवर्तित करने में अपना बेहतरीन योगदान करना चाहता हूं ।’’ मेनिकान में ग्लोबल स्ट्रैटजी के प्रमुख तोशियो मैत्सुशिमा ने कहा, ‘‘हम मेनिकान में मि. च्यू का स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं क्योंकि वह मेनिकान की वैश्विक अभियान अधोसंरचना निर्मित करने के लिए उल्लेखनीय निपुणता तथा आवश्यक ज्ञान पेश करने में सक्षम होंगे ।’’ मेनिकान के बारे में मेनिकान कंपनी : डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट मेनिकान डाट काम : की स्थापना वर्ष 1951 में क्योची टनाका द्वारा की गई
मेनिकान कान्टैक्ट लेंस बनाने वाली जापान की पहली और सबसे बड़ी कंपनी है और अब 30 से ज्यादा देशों में प्रतिनिधित्व कर रही है मेनिकान मैटेरियल डेवलपमेंट, लंस डिजाइनिंग और कान्टैक्ट लेंसों तथा केयर साल्यूशंस की मैन्युफैक्चरिंग सहित साफ्ट एवं जीपी कान्टैक्ट लेंस संबंधी कारोबार के सभी क्षेत्रों के लिए एक समर्पित विनिर्माता कंपनी है मेनिकान हाइपर-डीके जीपी : मेनिकान जेड : तथा साफ्ट कान्टैक्ट लेंस : मेनिकान प्रेमीओ : के विकास में एक वैश्विक प्रमुख कंपनी है
स्रोत : मेनिकान कंपनी, लिमिटेड संपर्क : तोशियो मैत्सुशिमा ग्लोबल स्ट्रैटजीज एंड आपरेशंस मेनिकान कंपनी, लिमिटेड फोन : 81 52 937 5021 फैक्स : 81 52 935 1121 -मेल : मैत्सुशिमा एट मेनिकान-नेट डाट को डाट जेपी यूआरएल : एचटीटीपी : डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट मेनिकान डाट काम क्योदो जेबीएन- एशियानेट : रंजन रंजन पीडब्ल्यूआर23 09011313 दि

संपर्क:
मीडिया संपर्क विवरण:
 Bookmark with:   Delicious |  Digg |  Reditt |  Newsvine
    • arrow  प्रेस विज्ञप्ति
  • pti