पीडब्ल्यूआर एक पीआर नंबर 40938 रिकाग्निया एक ओटावा संपादक- यह विज्ञप्ति आपको एशियानेट के साथ संपन्न हुई व्यवस्था के तहत प्रेषित की जा रही है । पीटीआई पर इसका कोई संपादकीय उत्तरदायित्व नहीं है । रिकाग्निया :आर: ने न्यूजवायर18 पर अलर्टवायर :टीएम: स्थापित किया : भारतीय बाजार में सभी स्टाकों से संबंधित उभरती तकनीकी घटनाओं के समाचार प्रदान करेगी
ओटावा, कनाडा एवं मुंबई, भारत, 24 अगस्त, सीएनडब्ल्यू- एशियानेट । कार्यवाही योग्य निवेश शोध उत्पादों में औद्योगिक प्रमुख कंपनी रिकाग्निया ने आज घोषणा की कि भारत की पहली रियल-टाइम खबरें और मार्केट डाटा प्लेटफार्म कंपनी न्यूजवायर18 अपने स्वामित्व वाले टर्मिनल न्यूजवायर18 वर्कस्टेशन पर रिकाग्निया अलर्टवायर की पेशकश करेगी । न्यूजवायर18 वर्कस्टेशन कई दर्जन स्थानीय और वैश्विक एक्सचेंजों से डाटा फीड, 180 मुद्राओं की अपडेट तथा घरेलू स्तर पर ओवर-द-कंट्री मार्केट से लाइव रेट अपडेट प्रदान करता है । रिकाग्निया क्रियाशील होने योग्य निवेश उत्पादों का एक स्यूट प्रदान करती है जो निवेशकों को अपेक्षाकृत अधिक जानकारीयुक्त कारोबारी निवेश करने की अनुमति प्रदान करता है । रिकाग्निया का अलर्टवायर समाचार फीड फारमेट से लेकर न्यूजवायर18 वर्कस्टेशन के जरिये दैनिक कारोबारी आइडिया की आपूर्ति करेगा । ये सभी जारी होने वाली हेडलाइंस भारतीय बाजार की उभरती विश्लेषणात्मक घटनाओं पर आधारित हैं और यूजर को सैकड़ों कारोबारी आइडिया एक्सेस करने में मदद करेगी । ये उभरते पार्टनर और टेक्नीकल इवेंट्स एक ऐसे स्टाक के लिए महत्वपूर्ण विकास प्रदर्शित करते हैं जो कारोबारियों को सूचनायुक्त निवेश फैसले करने में मदद करता है । अन्य समाचारों के अलावा टेक्नीकल इवेंट्स के बारे में समाचारों की कमेंट्री शामिल करते हुए निवेशक एक समग्र पैकेज से लाभ उठाते हैं जिसमें उन्हें अपने स्टाक हितों के महत्व के विकास के बारे में सूचना दी जाती है । रिकाग्निया इंक. के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी :सीईओ: रिक एशर ने कहा, ‘‘हम इस सूचना को न्यूजवायर18 पर पेश करते हुए खुश हैं जिससे उन्हें भारत में सर्वाधिक रियल टाइम वित्तीय और मार्केट डाटा प्रदान करने में मदद मिलती है ।’’
न्यूजवायर18 लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ पंकज एहर ने कहा, ‘‘न्यूजवायर18 वर्कस्टेशन में रिकाग्निया अलर्टवायर को शामिल किए जाने से हम अत्यधिक खुश हैं । यह संलग्नता हमें अपने ग्राहकों के बीच अपनी पेशकश को और अधिक संपन्न बनाती है और कारोबारी आइडिया के लिए लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करती है ।’’ रिकाग्निया के बारे में रिकाग्निया : डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट रिकाग्निया डाट काम : एक्शनेबल निवेश शोध उत्पाद प्रदान करने में औद्योगिक प्रमुख कंपनी है । हमारे बाध्यकारी उत्पादों का समूह दीर्घकालीन निवेशकों से लेकर सक्रिय कारोबारियों तक के सभी प्रकार के कारोबारियों को गतिशील और एक्शन-अभिमुख कारोबारी आइडिया की पेशकश करते हुए अकाउंट-होल्डर गतिविधि बढ़ाता है । यह इक्विटी, ईटीएफ, इंडिसेस, फारेक्स तथा कमोडिटी सहित वैश्विक स्तर के 50 से ज्यादा एक्सचेंजों के बारे में दैनिक अपडेट प्रदान करता है । वैश्विक स्तर पर 2 करोड़ से ज्यादा प्रोविजन्ड अकाउंट के साथ रिकाग्निया के उत्पाद विश्व के सबसे बड़े तथा सर्वाधिक सफल आन-लाइन ब्रोकरेज कंपनियों तथा संस्थानों को सेवाएं देते हैं जिनमें सैक्सोबैंक, ट्रेडकिंग, एचएसबीसी, आईसीआईसीआई डायरेक्ट, कोटेक, ब्लूमबर्ग तथा थामसन-रायटर्स जैसे चंद प्रमुख नाम भी शामिल हैं । न्यूजवायर18 लिमिटेड के बारे में न्यूजवायर18 लिमिटेड रियल-टाइम समाचारों तथा मार्केट डाटा प्लेटफार्म की भारत की पहली कंपनी है । न्यूजवायर18 वर्कस्टेशन वित्तीय तथा मार्केट प्रोफेशनल्स की अधिकतम जरूरतों को पूरा करती है जिसे इन्फार्मेशन टर्मिनल से पूरा किए जाने की उम्मीद की जाती है । न्यूजवायर18 वैश्विक स्तर की उन चंद कंपनियों में शामिल है जिसने रियल-टाइम मार्केट डाटा प्लेटफार्म का स्वामित्व और समाचार सेवाओं का स्वामित्व हासिल किया है । न्यूजवायर18 के पास 9 ब्यूरो में तकरीबन 100 संपादकीय कर्मचारी कार्यरत हैं और यह भारतीय अर्थव्यवस्था तथा वित्तीय बाजारों का अद्वितीय कवरेज प्रदान करती है । न्यूजवायर18 टेलीविजन18 की एक सहायक कंपनी है और यह नेटवर्क18 ग्रुप का एक हिस्सा है । नेटवर्क18 भारत की अग्रणी फुल प्ले मीडिया समूहों की एक इकाई है जो प्रिंट, टेलीविजन, इंटरनेट, फिल्मी मनोरंजन, मोबाइल कंटेंट और अलायड कारोबार में रुचि रखती है । टेलीविजन ऐटीन इंडिया लिमिटेड :टीवी18: में अपनी होल्डिंग रखते हुए नेटवर्क18 भारत के अग्रणी बिजनेस न्यूज टेलीविजन चैनलों- सीएनबीसी टीवी18 तथा सीएनबीसी आवाज का संचालन करती है । यह भारत की अग्रणी इंटरनेट कंपनी वेब18 और भारत की अग्रणी रियल टाइम न्यूज टर्मिनल प्रदाताओं, न्यूजवायर18 का भी संचालन करती है । ग्लोबल ब्राडकास्ट न्यूज लिमिटेड :जीबीएन: में अपनी होल्डिंग के जरिये नेटवर्क18 सीएनएन-आईबीएन तथा आईबीएन7 से सामान्य खबरों तथा मनोरंजन क्षेत्र में संचालन करती है और वायाकाम18 के नाम से जाने जाने वाले वायाकाम के साथ संयुक्त उपक्रम करती है । यह संयुक्त उपक्रम भारत में एमटीवी, वीएच1, निकेलोडियोन तथा कलर्स चैनलों का संचालन करता है । यह ग्रुप फोब्र्स इंक से मिले लाइसेंस के तहत फोब्र्स इंडिया का प्रकाशन करता है । स्रोत : रिकाग्निया संपर्क : कैरी-एनी मर्सर, मार्केटिंग डायरेक्टर, रिकाग्निया इंक., सीमर्सर एट रिकाग्निया डाट काम, 1 613 789 2267 एक्स. 254 पंकज एहर, सीईओ, न्यूजवायर 18 लिमिटेड, 9122 6637 8700 सीएनडब्ल्यू- एशियानेट : रंजन रंजन पीडब्ल्यूआर25 08251459 दि |