
वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी-फाइल फोटो.
- रुपया में गिरावट चिंता का विषय, सरकार ध्यान दे रही है : प्रणव
- पीटीआई-भाषा संवाददाता 18:24 HRS IST
- कोलकाता: वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने आज कहा कि रुपया में तेज गिरावट गहरी चिंता का कारण है और केंद्र स्थिति से निपटने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने ने रुपए पर दबाव के लिए कुछ यूरोपीय देशों की सरकारों की संकटपूर्ण वित्तीय स्थिति को जिम्मेदार ढहराया है जिसके कारण निवेशक अमेरिकी डालर में निवेश को ज्यादा सुरक्षित मानने लगे हैं।